चंडीगढ़ (हरमिंदर सिंह नागपाल):- अपने विदाई संदेश में भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी ने अपने राजनीतिक सफर में साथ देने वाले सभी मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला बहुत पहले ही अपने मन में कर लिया था, लेकिन अब उनका स्वास्थ्य और शारीरिक स्थिति इसकी अनुमति नहीं देते। मधुमेह और हृदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियों के कारण उनकी सेहत ऐसी नहीं रही कि वह राजनीति में सक्रिय रह सकें या कहीं आ-जा सकें। इसलिए अब वह पूरी तरह राजनीति और सार्वजनिक जीवन से दूरी बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अपने लंबे सफर के दौरान सभी लोगों ने उनका जो साथ दिया और उन्हें जो मान-सम्मान दिया, उसके लिए वह सभी के दिल से बहुत आभारी हैं। जब तक उनकी सांसें चलेंगी, वह लोगों के इस स्नेह और सहयोग को कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक जीवन के दौरान यदि जाने-अनजाने उनसे कोई भूल-चूक हुई हो या उनके मुंह से किसी के लिए कोई कड़वी बात निकल गई हो, तो उन्हें अपना बड़ा या छोटा समझकर माफ कर दें।
उन्होंने परमात्मा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
आपका शुभचिंतक,
भूपिंदर सिंह बड़हेड़ी
उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, चंडीगढ़
निदेशक, चंडीगढ़ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक
पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर, नगर निगम, चंडीगढ़
पूर्व अध्यक्ष, मार्केट कमेटी, चंडीगढ़
पूर्व अध्यक्ष, पंचायत समिति, चंडीगढ़
पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत बड़हेड़ी
पूर्व निदेशक, हाउसफेड
