होशियारपुर- भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा मुख्य इंजीनियर राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार कार्यकारी इंजीनियर (टाउनशिप) रविंदर सिंह की अगुवाई में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 3, बीबीएमबी टाउनशिप में स्वच्छता जागरूकता समागम करवाया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के रूप में अतिरिक्त निगरानी इंजीनियर विनय कुमार ने शिरकत की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए टाउनशिप डिवीजन के कार्यकारी इंजीनियर रविंदर सिंह ने बताया कि बीबीएमबी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनेक गतिविधियां की जाती हैं और आज के समागम के दौरान स्कूल को स्वच्छता संबंधी सामग्री भी भेंट की गई। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी की इस तरह की जागरूकता गतिविधियों से समाज में स्वच्छता के प्रति चेतना बढ़ती है और हर नागरिक अपने आस-पास को साफ रखने के लिए प्रेरित होता है।
मुख्य मेहमान अतिरिक्त निगरानी इंजीनियर विनय कुमार ने अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थिनियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें रहने के लिए हर संसाधन से भरपूर सुंदर धरती दी है और हमारा फर्ज बनता है कि हम इसे गंदा न करें और प्रकृति के साथ संतुलन बनाते हुए जीवन जिएं। 
उन्होंने कहा कि हमारा आस-पास हमारी जिम्मेदारी है और जिस तरह हम अपना घर साफ रखते हैं, उसी तरह अपने आस-पास को भी साफ रखने में अपनी भूमिका को सक्रिय रूप से निभानी चाहिए।
इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल गुरदास ने बीबीएमबी के इस उपक्रम की सराहना की। स्कूल अध्यापिकाएं अंजू ठाकुर और बंदना शर्मा ने विद्यार्थिनियों को स्वच्छता संबंधी जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थिनी कनिका ने भी स्वच्छता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस मौके पर एसडीओ (वाटर सप्लाई) शिवम गर्ग, एसडीओ (बागबानी) धीरज कुमार, एसडीओ (एस्टेट) गोपाल सिंह के अलावा जूनियर इंजीनियर रविंदरपाल सिंह, गुलशन कुमार, हरप्रीत सिंह, जतिन शर्मा, ओमराव सिंह और राजू भी मौजूद थे।