बटाला, 26 अक्टूबर:- फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, बटाला की ओर से जीवन सुरक्षा और प्राथमिक अग्नि सुरक्षा विषय पर शिविर लगाया गया। इसका आयोजन अहमदिया जमात कादियां इंडिया के डायरेक्टर जनरल (अफेयर्स) अताउल मोमिन के नेतृत्व में यूथ प्रेसिडेंट नियाज अहमद नायक द्वारा युवाओं के वार्षिक समागम-2026 के दौरान किया गया। इसमें भारत के 20 राज्यों से लगभग 3,000 युवा सदस्यों के साथ फायर स्टेशन इंचार्ज नीरज शर्मा, हरबख्श सिंह, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि और अग्निशमन कर्मियों ने भाग लिया।

पहले सत्र के दौरान आग लगने के कारणों, आग या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों और आपातकालीन सहायता नंबर 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

दूसरे सत्र में मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने वाले यंत्रों के इस्तेमाल का अभ्यास करवाया। इसमें PASS तकनीक के जरिए ABC और CO₂ अग्निशामक यंत्रों तथा फायर टेंडर का उपयोग करके प्रदर्शन किया गया।

तीसरे सत्र के दौरान आग लगने के कारणों और आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए, इस संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए। इनमें घरेलू आग, घरेलू गैस से लगने वाली आग और बिजली के उपकरणों से संबंधित सवाल शामिल थे। यह सत्र बेहद सफल रहा और सभी के आकर्षण का केंद्र बना।

इसके बाद फायर स्टेशन इंचार्ज नीरज शर्मा और हरबख्श सिंह ने सिविल डिफेंस की जानकारी और सुरक्षा संबंधी सुझावों वाली एक पुस्तक उपस्थित पदाधिकारियों को पुस्तकालय के लिए भेंट की। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा के आवश्यक गुर सीखने चाहिए। अंत में अहमदिया जमात कादियां इंडिया के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया और स्मृति-चिह्न के रूप में डायरियां भेंट कीं।