हरोली/ऊना, 22 मई (राजवीर चोपड़ा):- स्वस्थ खंड हरोली एवं सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली के संयुक्त तत्वावधान में गांव बीटन में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, डॉक्टरों द्वारा परामर्श, दवाइयाँ तथा विभिन्न लैब परीक्षणों की सुविधा प्रदान की गई।
शिविर के दौरान कुल 85 लोगों की ओपीडी की गई, जबकि 56 लैब परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता अपनाने और मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
शिविर के सफल आयोजन में सीएचओ प्रीति, आशा वर्कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष एवं निहाल सिंह भी उपस्थित रहे।
गांव बीटन में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित 85 मरीजों की ओपीडी व 56 लैब परीक्षण किए गए
