चंडीगढ़, 2 जून- हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के उत्तर भारत क्षेत्र के जोन-2 सम्मेलन के मद्देनजर हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सम्मेलन के दौरान सुरक्षा, यातायात और पार्किंग इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंहल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) सौरभ सिंह, चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत सिंह हुड्डा समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में तय हुआ कि 8 से 10 जून तक होने वाली कॉन्फ्रेंस के दौरान एएएधइसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कॉन्फ्रेंस की सुरक्षा के लिए डीजीपी हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ की बैठक
