नवांशहर (देस राज बाली):- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) न्यू डेमोक्रेसी की ओर से 20 नवंबर को गांव शाहबपुर में शहीद मास्टर ज्ञान सिंह संघा की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक आशा वर्कर एंड फैसिलिटेटर एसोसिएशन बड़े स्तर पर भाग लेगी।
संगठन की बैठक के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए संगठन की प्रदेश सचिव शकुंतला सरोए ने बताया कि मास्टर ज्ञान सिंह संघा किसानों और मजदूरों के बड़े नेता होने के साथ-साथ कर्मचारी वर्ग के भी प्रमुख नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनहित के लिए समर्पित कर दिया।
इस बैठक में गीता, राजविंदर कौर कट्ट, जसविंदर कौर गुणाचौर, ऊषा रानी, नीलम रानी और नेता राजविंदर कौर भी मौजूद थीं।
