टाहलीवाल/ऊना, 24 मई (राजवीर चोपड़ा):- टाहलीवाल के वार्ड नंबर-5 स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ सालाना भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा विधिवत कंजक पूजन किया गया। इसके उपरांत संगत के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों की भारी भीड़ लगी रही तथा पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि रात्रि समय रिंकू चंदयानी एंड पार्टी, नूरपुर बेदी द्वारा माता का भव्य जागरण भी आयोजित किया जाएगा। जागरण में भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु माता रानी का गुणगान करेंगे।
इस मौके पर हरदयाल सिंह, हरभजन सिंह, मंगत राम, लोगू, वार्ड नंबर-4 के पार्षद राज कुमार राजू तथा वार्ड नंबर-5 के पार्षद अजय सहगल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टाहलीवाल में माता चिंतपूर्णी मंदिर में सालाना भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
