करनाल,20 नवंबर: पुलिस महानिदेशक हरियाणा व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में यातायात को लेकर जिला करनाल में कुल ग्यारह एग्जाम सेंटर में स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज कम्पीटीशन करवाया गया। जिला करनाल से पहले राउंड की परीक्षा में उतीर्ण हुए करीब 3477 विद्यार्थियों द्वारा 20 नवंबर को दूसरे राउंड में परीक्षा में हिस्सा लिया गया।
यह परीक्षा ब्लोक स्तर पर हुईं। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को रेंज स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता होगी। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाऐगा। एसएचओ हाइवे इंस्पेक्टर दर्शन सिंह व उनकी टीम सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार कोऑर्डिनेटर व सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा परीक्षा दौरान निरीक्षण किया।
एसपी करनाल ने कहा बचपन के समय सीखी हुई बाते बच्चे जिंदगी भर याद रखते हैं। बचपन में यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएं तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं, क्योंकि कि बचपन का समय स्वर्णिम काल होता है तथा सीखने और सीखाने का सही समय होता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन करवाने में स्थानीय शिक्षा विभाग का काफी योगदान रहा है।
उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि यातायात नियमों को अपने मन से अपनाए न कि पुलिस के भय से। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना कर बच्चे यातायात व्यवस्था को व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान दे सकते है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यातायात नियमों पर आधारित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवा कर इस परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने सभी स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे यातायात नियमों की स्वयं पालना कर अपने आसपास के लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए करवाई जा रही परीक्षा 3477 विद्यार्थियों ने लिया भाग
