नवांशहर/काठगढ़, 16 नवंबर (जतिंदरपाल सिंह कलेर):- आज गुरुद्वारा सिंह सभा, किशनपुर में माता साहिब कौर जी के प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजित विरसा संभाल गुरमत प्रतियोगिता में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला प्रधान अजय मंगूपुर ने विशेष रूप से पहुंचकर शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए अजय मंगूपुर ने कहा कि गुरबाणी कंठ और सिख इतिहास से जुड़ी ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी विरासत, संस्कृति और गुरमत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़कर रखना ही सबसे बड़ी सेवा है और आयोजकों द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है।
इस मौके पर सिख स्टूडेंट फेडरेशन बजरूड़ के संरक्षक भूपिंदर सिंह बजरूड़ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला प्रधान अजय मंगूपुर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान संगत ने अजय मंगूपुर के पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आयोजकों ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
