करनाल, 3 जुलाई:- जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 24 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है।
सहायक उप निरीक्षक गुरपाल सिंह की अध्यक्षता में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपक पुत्र दिनेश, निवासी शिव कॉलोनी, जिला करनाल को विधि अनुसार गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 पेटी (24 बोतल) अवैध शराब मार्का रॉयल स्टैग बरामद की गई।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत थाना रामनगर, करनाल में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस एवं परमिट के अवैध रूप से शराब रखने तथा उसकी सप्लाई करने का कार्य कर रहा था।
पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया गया है।
अवैध शराब तस्करी के मामले में आरोपी गिरफ्तार 24 बोतल रॉयल स्टैग शराब बरामद
