भुल्लरहेड़ी, 5 अक्तूबर:- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी कार्यों और लिए जा रहे फैसलों से प्रभावित होकर भुल्लरहेड़ी गांव के बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने पार्टी में शामिल हुए गांववासियों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में उचित मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों के कारण लोग स्वेच्छा से आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अन्य क्षेत्रों में भी लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और बेहतर प्रशासन उपलब्ध करवाना है।
इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने भुल्लरहेड़ी गांव के वाल्मीकि मंदिर के लिए 15 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और लोगों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर सहित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।
