गढ़शंकर (हरि कृष्ण गंगड़):- पंजाब सरकार के सभी पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए पेंशन संबंधी आधार-आधारित ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। सभी पेंशनरों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य में पेंशन से संबंधित किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने नजदीकी खजाना कार्यालय में जाकर ई-केवाईसी जरूर करवाएं।
गढ़शंकर के खजाना अधिकारी श्री चमन लाल ने बताया कि इस प्रक्रिया में पांच मिनट से भी कम समय लगता है। उन्होंने कहा कि जिन पेंशनरों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे किसी भी कार्यदिवस पर खजाना कार्यालय आकर यह प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।
