होशियारपुर:- श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा आयोजित संध्या फेरी के द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर का वातावरण हरि नाम के मधुर संकीर्तन एवं भक्ति रस से सराबोर हो उठा।
संध्या फेरी का शुभारंभ शिव मंदिर, जंज घर सभा, जगतपुरा से विधिवत पूजन एवं आरती के पश्चात किया गया। हाथों में दीप प्रज्वलित किए श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए संध्या फेरी में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर संध्या फेरी का भावपूर्ण स्वागत किया गया।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के साधकों एवं सेवादारों के मार्गदर्शन में संध्या फेरी पूर्ण अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य जन-जन में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, नैतिक मूल्यों का संवर्धन तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।
संध्या फेरी के द्वितीय दिवस ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगरवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
संध्या फेरी के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम
