करनाल, 16 जून: जिला नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस बल की के सहयोग से घरौंडा में 4 अवैध कॉलोनियों के विरूद् तोडफ़ोड़ की कार्रवाही की गई। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में की गई। जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी कैमला रोड पर गढ़ी मुल्तान के रकबे में स्थित थी, जिसका क्षेत्रफल लगभग 13 एकड़ था। यहां 4 डीपीसी, एक प्लॉट की चारदीवारी तथा कॉलोनी की चारदीवारी और कच्ची सडक़ों को ध्वस्त किया गया।
दूसरी अवैध कॉलोनी डिंगर माजरा रोड पर लगभग 10.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी, जहां बनाई गई सभीकच्ची सडक़ों को ध्वस्त किया गया। तीसरी अवैध कॉलोनी भी डिंगर माजरा रोड पर लगभग 11 एकड़ क्षेत्र में स्थित थी। इस कॉलोनी में भी सभी कच्ची सडक़ों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार चौथी अवैध कॉलोनी डिंगर माजरा रोड पर लगभग 6.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी, जहां विभाग ने सभी कच्ची सडक़ों को नष्ट कर दिया।
उन्होंने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी लाइसेंस संबंधी जानकारी की जांच अवश्य करें और केवल वैध एवं लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में ही निवेश करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जमीन पर बिछा था अवैधता का जाल प्रशासन ने एक झटके में किया बेहाल
