होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- पूर्व सांसद एवं पूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि माता केवल परिवार का आधार ही नहीं, बल्कि संतान के जीवन की प्रथम गुरु, प्रेरणास्रोत और संस्कारों की जननी होती हैं। मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की वह अमूल्य पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। पूजनीय माताजी का निधन एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।

खन्ना ने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।