रतिया, 9 मार्च:- भारत विकास परिषद, रतिया द्वारा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल जाखनदादी(रतिया ) में  स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन भाविप रतिया के महिला अध्यक्ष डॉ सबीना जैन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें रतिया शहर के प्रसिद्ध डॉ रणजीत कौर (श्री राम जनरल हॉस्पिटल), डॉ सबीना जैन (देहरादून ऑर्थो एंड  फिजियोथैरेपी हॉस्पिटल), एवं डॉ सिमरन कौर थिंद (थिंद लाइफ केयर हॉस्पिटल) ने लगभग 200 बच्चों व बच्चों के अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच की तथा निशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया गया। 
भारत विकास परिषद, रतिया के महिला अध्यक्ष डॉ सबीना जैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे खान-पान के साथ-साथ व्यायाम भी करना चाहिए हमें हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागृत रहना चाहिए और समय-समय पर स्वस्थ जांच चेकअप करवाते रहना चाहिए। 
यह जानकारी देते हुए गतिविधि संयोजिक सेवा जनक राज गोयल ने बताया कि इस टाइप कि स्वास्थ्य जांच कैम्प भावीप शाखा रतिया द्वारा समय समय पर लगाये जाते है। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्यध्यापक संदीप संधा, देवी लाल,हरजिन्दर सिंह सहित स्टाफ एवं परिषद परिवार के सदस्य गण भी उपस्थित थे।