एस.ए.एस. नगर, 26 जून- दशमेश वेलफेयर काउंसिल का एक जत्था श्री दरबार साहिब, अमृतसर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। काउंसिल के अध्यक्ष मंजीत सिंह मान ने बताया कि काउंसिल समय-समय पर धार्मिक यात्राओं के लिए जत्थे भेजता है। इस बार जत्थे में कंवरदीप सिंह मांकू, तरसेम सिंह खोखर, अमरीक सिंह मठारू, संदीप सिंह, और अन्य सदस्य शामिल थे।