हांसी:– स्थानीय सैंट ज्ञानेश्वर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में राम नवमी के शुभ अवसर पर भव्य रामायण मंचन का आयोजन स्कूली बच्चों द्वारा किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि विनय जैन, प्रधान, युवा अग्रोहा धाम ट्रस्ट हांसी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंह प्रधान कुम्हार सभा, मण्डी सैनीयान, हांसी ने की। विद्यालय की प्रवक्ता पूनम अनेजा ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में स्कूल विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी जिसमें भरत मिलाप, शूपर्णखां प्रपंच, सीताहरण, शबरी-राम मिलन, सीता-त्रिजटा संवाद व राम-रावण युद्ध प्रमुख थे।
इन प्रस्तुतियों के अलावा बच्चों ने भगवान के भजनों पर नृत्य कर समां बांध दिया।दृश्य इतने मनमोहक थे कि हर कोई दांतो तले उंगली दबा लें।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 12 फुट का रावण बनाकर आश्चर्यचकित कर दिया। तथा पूरे जोश व उत्साह के साथ रावण दहन किया। समारोह के मुख्य अतिथि विनय जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम श्री राम के पदचिन्हों पर चलना चाहिए और जिस प्रकार श्री राम ने अपने जीवन में मर्यादाओं का पालन किया उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में मर्यादाओ का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश वर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति रूझान को दर्शाते है। उन्हें अपनी प्राचीन विरासत का पता चलता है कि रावण दहन किस प्रकार असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।इस अवसर पर गौरव जैन, पवन कुमार, कुलदीप कुमार, नितिन सिंगला, आशीष गुप्ता, नीरज गुप्ता, राधेश्याम, इन्द्र सिंह आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सैंट ज्ञानेश्वर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में रामायण मंचन का भव्य समारोह सम्पन्न - सतीश वर्मा
