वेटरनरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड
लुधियाना 28 अक्टूबर 2024: डॉ गुरजोत कौर मावी, पशुधन फार्म निदेशालय, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना को उनके शोध पत्र के लिए भारतीय पोल्ट्री विज्ञान संघ द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ मावी को यह सम्मान मुर्गों की कड़कनाथ नस्ल पर शोध कार्य के सिलसिले में मिला जिसमें उन्हें डॉ. पीपी दुबे, रंजना चीमा और रमन नारंग ने भी योगदान दिया। कड़कनाथ नस्ल के देशी मुर्गे पर उन्होंने जो शोध कार्य किया है, वह दुनिया में पहली बार दर्ज किया गया है।

उन्हें यह सम्मान 39वें भारतीय पोल्ट्री विज्ञान संघ सम्मेलन और राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान डॉ नितिन पाटिल, वाइस चांसलर, महाराष्ट्र पशु और मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर ने प्रदान। डॉ अनिल कुमार अरोड़ा, निदेशक अनुसंधान ने उन्हें इस शोध उपलब्धि और राष्ट्रीय मान्यता पर बधाई दी।
डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर ने डॉ. मावी द्वारा किए गए शोध कार्य की सराहना की और वैज्ञानिकों को भविष्य में नए शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया।