सिविल डिफेंस वालंटियरों के नामांकन के संबंध में

एस.ए.एस.नगर, 08 जुलाई, 2025: डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर सिविल डिफेंस, साहिबजादा अजीत सिंह नगर के निर्देशानुसार वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए नए सी.डी. (सिविल डिफेंस) वालंटियरों की भर्ती करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसलिए जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में रहने वाले आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिविल डिफेंस, मोहाली में स्वैच्छिक स्वरोजगार के लिए नामांकन किया जा रहा है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सिविल डिफेंस मोहाली के इंचार्ज श्री नारायण शर्मा ने बताया कि इसमें भूतपूर्व सैनिक, भूतपूर्व कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्कूल/कॉलेजों के विद्यार्थी तथा देश सेवा का जज्बा रखने वाले आम नागरिक इस भर्ती के लिए निर्धारित एप/पोर्टल (civildefencewarriors.gov.in) लिंक पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इंचार्ज सिविल डिफेंस मोहाली से मोबाइल नंबर (99889 44980) पर संपर्क किया जा सकता है।