नगर निगम एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की संपत्ति कर शाखा शनिवार और रविवार को भी खुली रहेगी

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 28 फरवरी: नगर निगम एस.ए.एस. नगर आयुक्त श्री परमिंदर पाल सिंह ने जानकारी दी है कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की संपत्ति कर शाखा शनिवार और रविवार को भी खुली रखी जाएगी, ताकि लोग अपना संपत्ति कर जमा करा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम मोहाली के संपत्ति कर संग्रह के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संपत्ति कर बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम द्वारा संपत्ति कर बकाएदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं और पिछले सप्ताह नगर निगम द्वारा कुछ संपत्तियों को सील भी किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए संपत्ति कर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31-03-2025 है।
कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने मोहाली वासियों से अपील की है कि लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच पूरे मार्च महीने में सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार और रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुली रहेगी। 
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सही असेसमेंट करके अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। जो प्रॉपर्टी टैक्स धारक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं या गलत असेसमेंट के कारण कम प्रॉपर्टी टैक्स दे रहे हैं, उनसे पेनल्टी और ब्याज के साथ प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा।