वेटरनरी विश्वविद्यालय ने उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय युवा मेले में किया प्रभावशाली प्रदर्शन

लुधियाना 11 फरवरी 2025- 38वें भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय युवा मेला 2024-25 का आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा एआईयू, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के 52 सदस्यीय दल ने इस महोत्सव में साहित्य, ललित कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच से संबंधित 20 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस मेले में उत्तर भारत के 21 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।

इन 21 विश्वविद्यालयों के 1000 से अधिक छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा के बाद, वेटरनरी विश्वविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में सात स्थान हासिल किए। उन्होंने स्किट, माइम, कोलाज मेकिंग और इंस्टालेशन में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, वाद-विवाद और मिट्टी की मूर्ति बनाने में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर, डॉ. प्रकाश सिंह बराड़, छात्र कल्याण निदेशक और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों को बधाई दी।
डॉ निधि शर्मा, सहायक निदेशक प्रकाशन और डॉ. एस.एस. हसन ने टीम मैनेजर के रूप में योगदान दिया।