हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

चंडीगढ़, 2 जुलाई - हरियाणा सरकार ने जिला नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये लिंक अधिकारी संबंधित अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी तथा स्थानांतरण या सेवानिवृत्ति या अन्य किसी कारण से अनुपस्थित होने पर विभाग का कार्यभार संभालेंगे।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला नगर आयुक्त के मामले में अतिरिक्त उपायुक्त को लिंक अधिकारी-1 तथा जिला परिषद एवं डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है।
इस प्रकार, श्री माता शीतला देवी पूजा स्थान बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के मामले में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), उत्तरी गुरुग्राम को लिंक अधिकारी-1 तथा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बादशाहपुर को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है।
 श्री माता मनसा देवी पूजा स्थान बोर्ड के सीईओ के मामले में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पंचकूला को लिंक अधिकारी-1 तथा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कालका को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है। 
इसके अतिरिक्त, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), लोहारू के मामले में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भिवानी को लिंक अधिकारी-1 तथा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तोशाम को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है।
 उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बाढड़ा के मामले में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), चरखी दादरी को लिंक अधिकारी-1 तथा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), भिवानी को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है।