वेटरनरी विश्वविद्यालय के फिशरीज स्नातक छात्र को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार
लुधियाना 15 जुलाई 2025- गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के कालेज आफ फिशरीज के छात्र श्री अरित्रा मुखर्जी को डॉ. टी. जे. वर्गीस पुरस्कार मिला है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें भारतीय मत्स्य स्नातक परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।

यह परीक्षा प्रोफेशनल फिशरीज ग्रेजुएट फोरम द्वारा आयोजित की गई थी। उन्हें यह पुरस्कार द्वितीय भारतीय मत्स्य आउटलुक-2025 समारोह में प्रदान किया गया, जो 12 से 14 जुलाई तक कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के कालेज आफ फिशरीज, ओडिशा में आयोजित किया गया था।
डॉ. मीरा डी. आंसल, डीन, ने इस छात्र की इस प्रतिष्ठित उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह पुरस्कार काफी प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बाद प्राप्त होता है। जिसमें विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं और व्यक्तिगत साक्षात्कार भी लिए जाता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कॉलेज में छात्रों को शीर्ष राष्ट्रीय संस्थानों में रोज़गार के योग्य बनाने के लिए उच्च स्तरीय तैयारी प्रदान की जाती है।
डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर ने भी संस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए इस छात्र की प्रशंसा की।
श्री अरित्रा ने मत्स्य पालन शिक्षा के क्षेत्र में अन्य उत्कृष्ट उपलब्धियाँ भी हासिल की हैं। उन्होंने कृषि एवं संबद्ध विज्ञान के क्षेत्र में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधियों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा 2024 में 17वीं रैंक हासिल की। वह वर्तमान में केंद्रीय मत्स्य पालन संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मुंबई से जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में मत्स्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर रहे हैं।