सर्वसम्मति से ब्रजमोहन को चुना प्रधान

हरियाणा/हिसार: आज पंचकूला के होटल KC cross road में ऑल हरियाणा सब्जी मंडी एसोशिएशन की मीटिंग हुई जिसमें पूरे हरियाणा की सब्जी मंडियों के आढ़ती शामिल हुए। इस मीटिंग में पिछले 33 वर्षों से प्रधान पद पर सेवा दे रहे राज कक्कड़ जी त्यागपत्र दे कर सेवा निवृत हुए।

 उनकी रिटायरमेंट बहुत धूम धाम से हुई। फिर नए प्रधान के लिए 6 दावेदार आए जिन में 5 ने बृजमोहन को समर्थन दिया। फिर सर्वसम्मति से ब्रजमोहन को प्रधान चुन लिया। चेयरमैन पद पर हरीश धमीजा, सरपरस्त पद पर गंगाराम बजाज,महासचिव पद पर लवली सपड़ा , वरिष्ठ उपप्रधान रणबीर पहलवान ,बलराज सैनी को उप प्रधान और युवा प्रधान के रूप में आशीष परुथी को चुना गया।
 बाकी की कार्यकारणी को अगली मीटिंग में चुना जाएगा। इस मीटिंग में लगभग हर शहर से आढ़ती आए थे।