विश्व मानक दिवस समारोह 2023 का आयोजन

चंडीगढ़ 16 अक्टूबर - भारत मानक ब्यूरो चंडीगढ़ ने होटल सिवालिक व्यू चंडीगढ़ में विश्व मानक दिवस समारोह-2023 का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएँ सुश्री सोनिया त्रिखा ने की।

इस कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़ के सरकारी विभागों, निजी कंपनियों और गैर सरकारी संगठनों सहित लगभग 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर कंज्यूमर प्रोटेक्शन फेडरेशन एसएएस नगर के अध्यक्ष इन:पी:एस: विरदी और अन्य पदाधिकारियों अशोक पवार, गुरचरण सिंह, प्रवीण कपूर, रूपिंदर कौर नागरा और श्री जगतार सिंह बाबरा कार्यकारी सदस्य ने भाग लिया।
अंत में चंडीगढ़ ब्यूरो के प्रमुख श्री दीपक अग्रवाल ने अतिथियों का धन्यवाद किया।