
आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी का देश के लिए योगदान अविस्मरणीय: अशोक मेहता
हरियाणा/हिसार: राजीव गांधी एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे जिन्होंने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया। पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। वे वास्तव में आधुनिक भारत के निर्माता थे।
हरियाणा/हिसार: राजीव गांधी एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे जिन्होंने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया। पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। वे वास्तव में आधुनिक भारत के निर्माता थे।
यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मेहता ने कही। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस सद्भावना दिवस के अवसर पर वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे।
अशोक मेहता ने कहा कि उनके कार्यकाल में भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास, और आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण प्रगति की। उनकी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया, जबकि तकनीकी क्षेत्र में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। राजीव गांधी ने देश की विविध आबादी के बीच एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
उन्होंने कहा कि अपनी दूरदर्शी सोच से उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), दूरसंचार और विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में कदम उठाए। भारत में कंप्यूटर क्रांति और टेलीकॉम नेटवर्क के विस्तार का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
उनके कार्यों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी। उनकी सरकार ने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, जिससे युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी। 1992 में कांग्रेस द्वारा स्थापित राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार इस दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने शांति और सौहार्द के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। सद्भावना दिवस न केवल राजीव गांधी के योगदान को याद करने का अवसर है बल्कि यह देशवासियों को एकता का पाठ भी पढ़ाता है।
इस दौरान बरखा राम धीमान, युद्धवीर सैनी, वेद प्रकाश खुराना , कुसुमलता भारद्वाज,महासचिव महिला कांग्रेस हरियाणा , सतीश सेनी, टिंकू बोड़ा खेड़ा, चेयरमैन चंद्रपाल केसर, मास्टर ऋषि पाल गुप्ता ,सुरेंद्रपाल राणा , जरनैल सिंह बिलासपुर, शिंगारा सिंह प्रधान किसान यूनियन, राहुल तदवाल, धीरज कुमार, जयराम, लखन कुमार, नरेश कुमार ,जग्गू राम आदि उपस्थित रहे।
