सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिसार:– पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर लगाम लगाते हुए थाना शहर हांसी पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी अम्बेडकर कॉलोनी हांसी को गिरफ्तार किया है।

प्रबंधक थाना शहर हांसी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट कर दी थी। जिसके खिलाफ थाना शहर हांसी में अभियोग अंकित हुआ था। 
थाना शहर हांसी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।