कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को किया सम्मानित

होशियारपुर, 23 जून- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्किटेक्ट एवं लेखक डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को आज सर्किट हाउस जोधपुर में राजस्थान सरकार के संसदीय एवं विधि कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम शामिल होने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

आप लगभग पच्चीस वर्षों से अपनी सेवाओं के माध्यम से पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोषों का निवारण करके वैदिक वास्तु का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 
इसके अलावा आपने अपने जीवनकाल में वैदिक वास्तु पर छह पुस्तकें प्रकाशित की हैं तथा आपके द्वारा लिखे गए तीन हजार दो सौ वास्तु लेख हिंदी, अंग्रेजी एवं पंजाबी भाषाओं के स्थानीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा आपके द्वारा लिखे गए वास्तु लेख अमेरिकी समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के कारण आपका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो चुका है। 
कानून मंत्री पटेल ने आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपके द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर किया गया शोध कार्य, वास्तु विषय को आम लोगों तक पहुंचाना, वास्तु को सरल और बोलचाल की भाषा में समझाना सराहनीय है।
 यह भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए गौरव की बात है कि डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री ने वैदिक वास्तु की ज्ञानवर्धक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई है।