डॉ. अंबेडकर ने समाज में सद्भाव, समानता और सामाजिक न्याय की भावना जागृत की-सोहन सिंह ठंडल

होशियारपुर- पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल व अन्य ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों की अगुआई में आज भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर उनके गृह गांव ठंडल में बाबा साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लड्डू बांटे।

इस अवसर पर रविंदर सिंह ठंडल युवा नेता, मास्टर हरभजन सिंह, संजीव कुमार पचनंगल, अवतार सिंह अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा, नंबरदार गुरनाम सिंह, जत्थेदार जरनैल सिंह बड़ो, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे। 
इस अवसर पर स. ठंडल ने कहा कि बावा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर व अन्य ने समाज में सद्भाव, समानता और सामाजिक न्याय की जो परिकल्पना की, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण करके न केवल देश को दिशा दी, बल्कि कमजोर, दलित व पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने का काम भी किया।