अवैध छात्रावास में रखे गए थे 29 बच्चे, 5 के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे, 12 अप्रैल - महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक संगठन द्वारा संचालित अनधिकृत छात्रावास से कम से कम 29 बच्चों को बचाया गया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को खडावली स्थित आवासीय संस्थान पासैदान विकास संस्था से 20 लड़कियों और नौ लड़कों को बचाया। पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 और पोक्सो अधिनियम के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि चाइल्ड हेल्पलाइन को गुरुवार को शिकायत मिली थी कि संस्था में बच्चों के साथ मारपीट व यौन शोषण किया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय की एक टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को संस्था का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत करने के बाद आरोपों को सही पाया।
बचाए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। उनमें से कुछ खडावली के जिला परिषद स्कूल में पढ़ते हैं। उनकी आगामी परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा विभाग शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय कर उनकी परीक्षाओं के लिए विशेष व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञप्ति के अनुसार, संस्था के निदेशक, उसके दो पारिवारिक सदस्यों तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर अशोक शिंगारे ने कहा, "बच्चों की सुरक्षा और कल्याण हमेशा से प्रशासन की प्राथमिकता रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"