पीईसी ने शपथ ग्रहण समारोह के साथ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया

चंडीगढ़: 2 अक्टूबर, 2024:- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने 1 अक्टूबर, 2024 को इंटरनेशनल ओल्ड पर्सन्स डे (गरिमा के साथ वृद्धावस्था) मनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार किया गया।

PEC के निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया (एड इंटरिम) और रजिस्ट्रार कर्नल आर.एम. जोशी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के बाहर सभी फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रो. भाटिया ने इस अवसर पर बुजुर्गों के प्रति सम्मान, करुणा और संवेदनशीलता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें बुजुर्गों को शारीरिक और मानसिक सहयोग देने के लिए एक सहायक और इन्क्लूसिव एनवायरनमेंट बनाने का प्रयास करना चाहिए।
PEC के सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स, टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और अपने परिवार व समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम और देखभाल की भावना को प्रकट किया।