मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे प्रीत दईया के निधन पर शोक व्यक्त किया।
चंडीगढ़, 25 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत पहुँचकर अपने ओएसडी श्री वीरेंद्र खालसा के भतीजे एवं श्री जयदेव दईया के पुत्र प्रीत दईया (उम्र-22) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रीत दईया का निधन एक दुखद सड़क दुर्घटना में हुआ, जो न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

श्री नायब सिंह सैनी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीत एक प्रतिभाशाली, सरल स्वभाव और अनुशासित युवा थे, जिनका असमय चले जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राई से विधायक कृष्ण गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने-अपने स्तर पर शोक व्यक्त किया।