वेटरनरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
लुधियाना 22 अक्टूबर 2024- गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग के स्नातकोत्तर छात्रों और शिक्षकों ने 39वें भारतीय पोल्ट्री विज्ञान संघ सम्मेलन और राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेकर उल्लेखनीय सम्मान हासिल किया। सम्मेलन का विषय 'सतत विकास के लिए भारतीय पोल्ट्री क्षेत्र को आकार देना' था। सम्मेलन का आयोजन इंडियन पोल्ट्री साइंस एसोसिएशन, बरेली के सहयोग से वेटरनरी कॉलेज, महाराष्ट्र एनिमल एंड फिशरीज साइंस यूनिवर्सिटी, नागपुर में किया गया था।

डॉ राजेश वी वाघ को गुणवत्तापूर्ण पोल्ट्री उत्पादों के विकास पर अपने शोध पर सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के लिए पुरस्कार मिला। उन्होंने एक तकनीकी सत्र में एक रिपोर्टर के रूप में भी योगदान दिया। डॉ नितिन मेहता ने इस शोध में उनको सहयोग दिया। डॉ यशपाल सिंह विभागाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा सम्मान मिलने से विभाग को उल्लेखनीय पहचान मिलती है।
डॉ सर्वप्रीत सिंह घुम्मन, डीन वेटरनरी साइंस कॉलेज ने विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि हम वैज्ञानिक समुदाय में अपनी बेहतर स्थिति के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। डॉ संजीव कुमार उप्पल, डीन, पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज ने कहा कि हम पंजाब और भारत के पशुधन क्षेत्र में वैज्ञानिक योगदान देकर नये आयाम सृजन की कोशिश कर रहे हैं। डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल, वाइस चांसलर ने विभाग की पूरी टीम को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि हमारे अन्य छात्र और शिक्षक इससे प्रेरणा लेंगे और नई पहल करेंगे।