राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

जम्मू, 21 जून - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आज सेना के शीर्ष अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों और अगले महीने शुरू होने वाली यात्रा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

उन्होंने बताया कि उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय में बैठक में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जीओसी उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और सभी इकाइयों के कमांडिंग अधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय पहुंचे और आज सुबह सशस्त्र बलों द्वारा मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया और 2,500 सैनिकों के साथ योग आसन किए।
अधिकारियों ने बताया कि योग सत्र के बाद सेना के शीर्ष अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। बैठक में वन क्षेत्रों में आतंकवादी अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया गया।