आज 14 जून को प्रसिद्ध क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्मदिन है।

आज 14 जून को प्रसिद्ध क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्मदिन है। उन्हें लैटिन अमेरिका का भगत सिंह भी कहा जाता है। चे ग्वेरा का जन्म 14 जून 1928 को अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में हुआ था।

आज 14 जून को प्रसिद्ध क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्मदिन है। उन्हें लैटिन अमेरिका का भगत सिंह भी कहा जाता है। चे ग्वेरा का जन्म 14 जून 1928 को अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में हुआ था।
मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने फिदेल कास्त्रो के साथ क्यूबा की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और वहां के विदेश मंत्री भी बने।
जिस तरह शहीद भगत सिंह दक्षिण एशिया में क्रांतिकारी प्रकाश स्तंभ हैं, उसी तरह चे ग्वेरा लैटिन अमेरिका में हैं।
दोनों में कई समानताएं हैं। दोनों ही खूबसूरत युवा शक्तिशाली सरकारों से लड़ते हुए शहीद हुए।
चे ग्वेरा 9 अक्टूबर 1967 को 39 साल की उम्र में बोलिविया की आजादी के लिए अमेरिका की सीआईए से लड़ते हुए शहीद हुए थे।
23 मार्च 1931 को फांसी पर चढ़ाए जाने के समय भगत सिंह की उम्र करीब 24 साल थी।
ऐसे योद्धाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि।