श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम जिला इकाई का गठन, सैकड़ों पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

गुरुग्राम/चंडीगढ़- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम (गुरुग्राम) जिला इकाई का गठन आज शमा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम में संघ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल की अध्यक्षता में किया गया।

गुरुग्राम/चंडीगढ़- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम (गुरुग्राम) जिला इकाई का गठन आज शमा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम में संघ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल की अध्यक्षता में किया गया।
हरियाणा प्रदेश की आर्थिक नगरी कहे जाने वाले गुरुग्राम में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम जिला इकाई की बैठक हुई, जिसमें गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार सतबीर भारद्वाज को गुरुग्राम इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में गुरुग्राम इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज व उपस्थित सभी पत्रकारों ने संघ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल को फूल मालाएं, पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा 'मैं नहीं, हम' की नीति पर काम करता है। आज इसी क्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम जिला इकाई का गठन किया गया है, जिसमें गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार सतबीर भारद्वाज को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी

जिला अध्यक्ष - सतबीर भारद्वाज।
- मुख्य संरक्षक - सुभाष चौधरी/अशोक गर्ग।
- मुख्य सलाहकार - ऋषि प्रकाश कौशिक।
- प्रवीण/उमेश गुप्ता/ईश्वर सिंह।
- जिला संगठन सचिव - विनायक।
- जिला महासचिव - कपिल गौड़।
- जिला सचिव - सुमित ठाकुर/सुमित गर्ग।
- जिला संयुक्त सचिव - पवन शर्मा।
- जिला प्रचार सचिव - सोनिया।
- जिला मुख्य मीडिया प्रभारी - मनप्रीत।
- जिला सोशल मीडिया प्रभारी - अमन गुप्ता।
- जिला प्रिंट मीडिया प्रभारी - हर्ष खटाना/रमाकांत उपाध्याय।
- जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी - योगेश/सुरेंद्र।
- जिला कानूनी सलाहकार - एडवोकेट विनय गौड़।

गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पत्रकारों के साथ-साथ अर्जुन, मोहित, ऋषभ, रविंद्र कटारिया, गीतिका, अरविंद, आनंद त्रिपाठी, विवेक, प्रियंका व योगेश को शामिल किया गया है।
डॉ. बंसल ने बताया कि गुरुग्राम जिला इकाई के गठन से पहले 6 जिलों गोहाना, अंबाला, पलवल, रेवाड़ी, पटौदी व हांसी में संघ की जिला इकाइयों का गठन किया जा चुका है।
डॉ. बंसल ने बताया कि इसी प्रकार अब पूरे हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
इसी कड़ी में 6 जुलाई को सिरसा तथा 13 जुलाई को हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की नियुक्ति व घोषणा की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा एकमात्र ऐसा पत्रकार संघ है, जिसकी सदस्यता शुल्क मात्र 10 रुपए है। यह पूरे भारत में एक मिसाल है।
 उन्होंने कहा कि संघ सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलता है। उन्होंने पत्रकारों को संघ द्वारा सरकार के समक्ष रखी गई पत्रकार हितों की मांगों से अवगत कराया तथा पत्रकार एकता पर भी बल दिया।
 संघ के नवनियुक्त गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल के साथ-साथ सभी पत्रकारों तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया तथा संघ के प्रति अपनी निष्ठा जताई। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल, प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल, गुरुग्राम जिला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज, सुभाष चौधरी, अशोक गर्ग, प्रवीण, उमेश गुप्ता, गुपनायक गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, डॉ. ठाकुर, सुमित गर्ग, पवन शर्मा, सोनिया, मनप्रीत, अमन गुप्ता, हर्ष खटाना, रमाकांत उपाध्याय, योगेश, सुरेंद्र, एडवोकेट विनय गौड़, अर्जुन, मोहित, ऋषभ, रविंदर मौजूद रहे। बैठक में कटारिया, गीतिका, अरविंद, आनंद त्रिपाठी, विवेक, प्रियंका समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।