साल 2022 में 4.61 लाख से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुईं, 1.68 लाख लोगों की जान गई.

नई दिल्ली (पैग़ाम -ए-जगत)- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई, जबकि 4, 43,366 लोग घायल हुए।

नई दिल्ली (पैग़ाम -ए-जगत)- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई, जबकि 4, 43,366 लोग घायल हुए। मंत्रालय द्वारा जारी 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2022' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सालाना आधार पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और उनसे होने वाली मौतों की दर में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की संख्या में 15.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में देश में कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 1,51,997 यानी 32.9 फीसदी दुर्घटनाएं एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुईं। जबकि 1,06,682 यानी 23.1 प्रतिशत दुर्घटनाएं राज्य राजमार्गों पर हुईं जबकि 2,02,633 यानी 43.9 प्रतिशत दुर्घटनाएं अन्य सड़कों पर हुईं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की यह वार्षिक रिपोर्ट राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस विभागों से प्राप्त आंकड़ों/जानकारी पर आधारित है।