
भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा के आवास पर हुई नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक
हिसार:–भारतीय जनता पार्टी बरवाला मंडल के सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के बारे में गहनता से समझाने हेतु एक बैठक का आयोजन बरवाला के मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा के आवास पर किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी हांसी दीपक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष हांसी अशोक सैनी ने शिरकत की।
हिसार:–भारतीय जनता पार्टी बरवाला मंडल के सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के बारे में गहनता से समझाने हेतु एक बैठक का आयोजन बरवाला के मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा के आवास पर किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी हांसी दीपक शर्मा एवं जिला अध्यक्ष हांसी अशोक सैनी ने शिरकत की।
कार्यक्रम का आरंभ वंदे मातरम एवं भारत माता की जय घोष के साथ हुआ। सबसे पूर्व मंडल के अध्यक्ष मोनू संदूजा ने एवं मंडल महामंत्री रोशन घनघस ने जिला प्रभारी दीपक शर्मा का एवं जिला अध्यक्ष अशोक सैनी का स्वागत किया।
सबसे पूर्व संगठनात्मक भाजपा जिला हांसी के अध्यक्ष अशोक सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है और आप सभी को इस नव दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं आज हरियाणा में ट्रिपल इंजन की गति से विकास कार्य हो रहे है और इस विकास कार्यों में कार्यकर्ताओं की भी अहम भागीदारी है।
जिला अध्यक्ष के संबोधन के पश्चात जिला प्रभारी से सभी कार्यकारणी बरवाला मंडल का परिचय करवाया गया ओर उसके पश्चात जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने सभी उपस्थित मंडल के पदाधिकारियों को उनके दायित्व के निर्वहन हेतु बड़े विस्तार से समझाया। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में अहम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। उनके साथ सरकार की हर योजना को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। हर कार्य में संगठन की गोपनीयता और पूर्ण रूप से निष्ठा ध्यान में रखने हेतु कहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा हांसी नीलम जांगड़ा,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर जाखड़,जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा गोल्डी सैनी,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश गोयल,मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा,मंडल कोषाध्यक्ष सीए संदीप गोयल,मन की बात कार्यक्रम के मंडल संयोजक कमल हंदूजा मौजूद रहे।
