'संस्था सेवा' जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए सदैव तत्पर: अविनाश राय खन्ना
होशियारपुर – पूर्व राज्यसभा सांसद एवं 'संस्था सेवा' के अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि संस्था सेवा जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने यह बात 'संस्था सेवा' द्वारा दी गई आर्थिक सहायता का चेक जरूरतमंद छात्रा तनु रानी को सौंपते हुए कही।

खन्ना ने बताया कि तनु रानी एमबीए करना चाहती है। जब वह मात्र 4 वर्ष की थी, तब उसके माता-पिता उसे छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उसका पालन-पोषण उसके दादा-दादी ने किया। तनु के दादा की आय कम होने के कारण, वे उसकी फीस देने में असमर्थ हैं।
इसलिए, तनु रानी ने अपनी पढ़ाई की फीस के लिए 'संस्था सेवा' से आर्थिक सहायता की अपील की थी। जिसके तहत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दविंदर कुमार चड्ढा ने संस्था के अन्य पदाधिकारियों से चर्चा के बाद छात्रा की सहायता के लिए चेक जारी किया, जो आज तनु रानी को सौंपा गया।
खन्ना ने कहा कि संस्था सेवा का यह निरंतर प्रयास है कि संस्था विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहे। इस अवसर पर प्रवेश अग्रवाल, नरिंदर गुप्ता, डॉ. अश्चरज लाल, मनजीत सिंह, अजमेर सिंह, डॉ. सोनी और मोहित गुप्ता उपस्थित थे।