स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने का रास्ता दिखाएगा - नायब सिंह सैनी।

चंडीगढ़, 3 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरूवार को मानेसर में शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हरियाणा को इस सम्मेलन की मेजबानी मिली है। इस सम्मेलन में हम सभी अपने लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका पर विचार कर रहे हैं। यह विषय हमारे लोकतंत्र की जड़ों को सींचने और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने का रास्ता दिखाता है।

चंडीगढ़, 3 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरूवार को मानेसर में शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हरियाणा को इस सम्मेलन की मेजबानी मिली है। इस सम्मेलन में हम सभी अपने लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका पर विचार कर रहे हैं। यह विषय हमारे लोकतंत्र की जड़ों को सींचने और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने का रास्ता दिखाता है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला और नर्सरी हैं। स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र की जड़ें जितनी गहरी होंगी, हमारा राष्ट्र उतना ही मजबूत होगा। अच्छा बुनियादी ढांचा नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है, इसलिए आम आदमी को लगता है कि विकसित भारत-विकसित हरियाणा का निर्माण विकसित शहरों से ही होगा। इसलिए हमने विजन-2047 के तहत हरियाणा में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और 50 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है।

5 अत्याधुनिक शहर बनाने की परियोजना पर काम चल रहा है- मुख्यमंत्री -
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साइबर सिटी गुरुग्राम शहरी विकास का एक मॉडल है। इसके साथ ही 180 किलोमीटर लंबे केएमपी कॉरिडोर के साथ पंज ग्राम योजना के तहत 5 ऐसे अत्याधुनिक शहर बनाने की परियोजना पर काम किया जा रहा है। यह योजना वर्ष 2050 तक 75 लाख की आबादी के लिए बनाई गई है।

पीपीपी के माध्यम से आम आदमी को मिल रहा है योजनाओं का लाभ-
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्मट योजना के तहत शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। हरियाणा में सभी परिवारों का पहचान पत्र बनाया गया है और सभी सरकारी योजनाओं को इसके साथ जोड़ा गया है। अब नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार पर मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों पूरे देश में जो स्वामित्व योजना लागू की है, उसे हरियाणा ने शत-प्रतिशत लागू किया है। इसके साथ ही हरियाणा में नगर दर्शन पोर्टल भी लांच किया गया है।

शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाया गया-
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त और पारदर्शी बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए हरियाणा में ई-गवर्नेंस को तेजी से अपनाया जा रहा है। हरियाणा के हर निगम में डिजिटल पोर्टल के जरिए काम किया जा रहा है। एआई के जरिए समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बिजली बिल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है। इसके लिए हमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग, ग्रीन बिल्डिंग, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देनी होगी। जल संकट से निपटने के लिए हरियाणा अमृत सरोवर और जल जीवन मिशन जैसे अभियानों को बढ़ावा दे रहा है।

हरियाणा ने कुंडली और मानेसर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए 148 डोरमेट्री इकाइयों का निर्माण किया-
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक मिशन नहीं है, बल्कि हमारे संस्कारों का हिस्सा होना चाहिए। स्वच्छ भारत अभियान का पहला चरण जन जागरूकता था, दूसरा चरण बुनियादी ढांचा है, अब तीसरा चरण संस्कार होना चाहिए। शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए 100 प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन, बायो-सीएनजी और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि शहर झुग्गी-झोपड़ी मुक्त हो। 
गरीबों को पक्का मकान, स्वच्छ पानी, अच्छी बुनियादी सुविधाएं और पूरा सम्मान मिले। इस दिशा में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीब परिवारों के लिए 4 करोड़ से अधिक पक्के मकान बनाए गए हैं। हरियाणा में पहले चरण में कुंडली और मानेसर औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के लिए 148 डोरमेट्री यूनिट बनाई गई हैं। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।