मुख्यमंत्री की योगशाला लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बना रही है: एसडीएम दमनदीप कौर

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 03 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री योगशाला' लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवन देने के लिए लोगों द्वारा खूब सराही जा रही है। विभिन्न योग ट्रेनर सीएम योगशाला के माध्यम से लोगों को मुफ्त योग प्रशिक्षण दे रहे हैं।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 03 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री योगशाला' लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवन देने के लिए लोगों द्वारा खूब सराही जा रही है। विभिन्न योग ट्रेनर सीएम योगशाला के माध्यम से लोगों को मुफ्त योग प्रशिक्षण दे रहे हैं।
एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मोहाली में चलाई जा रही सीएम योगशाला लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में बहुत बड़ा योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योगशालाओं का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं। 
इसी कड़ी के तहत मोहाली में योग ट्रेनर प्रियंका द्वारा एक दिन में छह कक्षाएं संचालित की जाती हैं। पहली क्लास सुबह 4.55 से 5.55 बजे तक द ब्लू डोर कैफे लांडरा सेक्टर-93 में, दूसरी क्लास सुबह 6.00 से 7.00 बजे तक टी.डी.आई सिटी सेक्टर-111 में, तीसरी क्लास सुबह 8.10 से 9.10 बजे तक गुरुद्वारा लांडरा सेक्टर-93 में, चौथी क्लास शाम 4.20 से 5.20 बजे तक द एमार मोहाली हिल्स सेक्टर-106 में, पांचवीं क्लास शाम 5.30 से 6.30 बजे तक टी.डी.आई सिटी सेक्टर-110 में तथा दिन की अंतिम छठी क्लास शाम 6.40 से 7.40 बजे तक जे.एल.पी.एल सोसायटी सेक्टर-94 में आयोजित की जाएगी।
योग प्रशिक्षक प्रियंका का कहना है कि रोजाना योग करने से व्यक्ति की जीवनशैली में बदलाव आता है। योग का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। 
इच्छुक लोग मुफ्त योग प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री नंबर 7669 400 500 पर डायल कर सकते हैं या https://cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक लोगों को योग करवाएंगे, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।