
पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल: संजीव अरोड़ा बने मंत्री, कुलदीप धालीवाल बर्खास्त;
चंडीगढ़, 3 जुलाई लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को पंजाब मंत्रिमंडल में नया मंत्री बनाया गया है, जबकि कुलदीप सिंह धालीवाल को पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। अरोड़ा ने पंजाब राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान नए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
चंडीगढ़, 3 जुलाई लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को पंजाब मंत्रिमंडल में नया मंत्री बनाया गया है, जबकि कुलदीप सिंह धालीवाल को पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। अरोड़ा ने पंजाब राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान नए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
उन्हें उद्योग और एनआरआई मामले विभाग दिए गए हैं। पता चला है कि पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को अपने आवास पर बुलाया था और उनसे इस्तीफा देने को कहा था। धालीवाल ने मौके पर ही अपने पद से लिखित इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया।
इससे पहले धालीवाल से कृषि और पंचायत विभाग भी वापस ले लिए गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस अवसर पर धालीवाल को आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी। राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अरोड़ा को पंजाब मंत्रिमंडल में उद्योग और एनआरआई मामले विभाग दिया गया है।
एनआरआई विभाग पहले कुलदीप धालीवाल के पास था। इसी तरह उद्योग विभाग पहले तरुणप्रीत सिंह सौंद के पास था, जो ग्रामीण विकास, श्रम और पर्यटन विभागों का प्रभार संभालते रहेंगे। धालीवाल के इस्तीफे के साथ भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या घटकर 16 रह गई है। मंत्रिमंडल में अभी भी दो पद खाली हैं। शपथ ग्रहण समारोह करीब छह मिनट तक चला। पिछले सप्ताह विधायक चुने जाने के बाद उनका मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय था।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव प्रचार के दौरान अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने की घोषणा की थी, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि वह अरोड़ा को अपने मंत्रिमंडल में ला रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सातवीं बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहने संजीव अरोड़ा ने पंजाबी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने किया।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद राज्यपाल ने नए मंत्री को शपथ दिलाई। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान और कई अन्य मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद थे।
