संतोषगढ़ एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक "प्रस्तावित कैमिकल उद्योग" को लेकर संम्पन्न हुई
संतोषगढ़/ऊना, 23 मई- संतोषगढ़ एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक वीरवार को संम्पन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैंसले लिए गए। सर्वसम्मति से एक फैंसला लिया गया कि नगर में प्रस्तावित कैमिकल उद्योग के विरोध में 29 तारीख को मुख्य बाजार के साथ साथ नगर की तमाम दुकाने सुबह 11 बजे तक बंद रखी जाएंगी।

दो घन्टे के इस विरोध प्रदर्शन से नगरवासी यह वताना चाहते है कि हमे इस उद्योग के कारण भाविष्य में कई नुकसान उठाने पड़ेंगे, जिसमे पर्यावरण से लेकर जलवायु प्रदूषण तक शामिल है। इसी कारण नगर में इस उद्योग का विरोध है ओर यह एक चेतावनी मात्र होगा।
अगर उद्योग का निर्माण कार्य बंद नही किया गया, तो क्षेत्रवासी विरोध के अन्य तारीखे अपनाने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी ज़िला प्रसाशन की होगी। जबकि 29 तारीख को ही महाऋषि वाल्मीकि सभा ओर श्री गुरुरविदास महा सभा व अन्य समाजिक संघठन संतोषगढ़ टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर शादी लाल, मुकेश पुरी, रवि बस्सी, राकेश शर्मा, दीपक वासुदेव, महेश कुमार चब्बा, जगमोहन सिंह वालिया, बलराम महे, दिलबाग सैनी, प्रताप सिंह नेगी, भाग सैनी, रिक्की गौतम, राममूर्ति सैनी, बौद्ध राज, भूपिंदर सिंह, संजय जैतक, रजनीश चब्बा, गुरदेव सिंह, दर्शन सिंह सैनी, देवी लाल, जरनैल सिंह सनोली, अश्वनी सैनी, मिंटू सैनी, प्रेम, त्रिभुवन मिश्रा, गोपाल सैनी, बलराम चब्बा, रमेश, भूषण आदि मौजूद थे।