कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी पूरी न करने के विरोध में नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन

पटियाला: विधानसभा चुनाव से पहले मान सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी पूरी न करने के विरोध में न्यू पटियाला वेलफेयर क्लब ने अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका के नेतृत्व में मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।

पटियाला: विधानसभा चुनाव से पहले मान सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी पूरी न करने के विरोध में न्यू पटियाला वेलफेयर क्लब ने अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका के नेतृत्व में मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।
 इस दौरान अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका ने रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि आप ने विधानसभा चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की बड़ी और पहली ऐसी गारंटी दी थी, जिस पर कच्चे कर्मचारियों ने अपना कीमती वोट देकर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। जबकि पंजाब में सरकार बने 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन आज भी कच्चे कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। 
आम आदमी पार्टी की सरकार ने विश्वास का खून किया है। जिसके चलते कच्चे कर्मचारियों का भरोसा टूट चुका है, अब कच्चे कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। मान सरकार ने नियमित करने की बजाय पिछली सरकारों की तरह सिर्फ खानापूर्ति करने का काम किया है। इस सरकार के सारे वादे और गारंटी फेल साबित हुई है। अगर कच्चे कर्मचारी नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो उन पर लाठी-डंडों से हमला किया जाता है। 
प्रधान अरविंदर कुमार काका ने सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि हकीकत यह है कि किसी भी कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है, सिर्फ मान सरकार मंचों पर चढ़कर घोषणाएं करती है और सामने बैठे लोगों से तालियां बटोरती है। जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की कोई गारंटी का वादा नहीं किया है। फिर भी सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया गया है, जिसके चलते भाजपा तीसरी बार भारी बहुमत से चुनाव जीती है। सरकार बन चुकी है और पंजाब में कच्चे कर्मचारी तीन साल से ज्यादा समय से पक्के होने का इंतजार कर रहे हैं। 
प्रधान अरविंदर कुमार काका ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली सरकारें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के झूठे वादे करके गुमराह करती रहीं और मान सरकार भी उसी पुरानी नीति पर चल रही है। अब कच्चे कर्मचारियों को झूठे वादे नहीं दिए जाने चाहिए, अब कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में राजेश कपूर, सुरिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अरुण कुमार, मान सिंह, जरनैल सिंह, विजय कुमार, हुकम सिंह, प्रकाश सिंह, मंगत राम, जतिंदर सिंह, जगतार सिंह, सरवन कुमार, नरिंदर पाल सिंह, करम सिंह आदि मौजूद थे।