भारत के विकास में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान: बलवीर सिंह सिद्धू
एसएएस नगर, 21 मई- पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवीर सिंह सिद्धू ने अपने कार्यालय में श्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री राजीव गांधी द्वारा देश के लिए किए गए कार्य हमेशा याद रहेंगे। भारत के विकास में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की आयु में ही वे भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। कम उम्र होने के बावजूद उनकी सोच बहुत आधुनिक थी। वे भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे की नींव रखी, जिसे बाद में श्री राहुल गांधी ने नए आयाम दिए। आईटी क्षेत्र में आए क्रांति के कारण आज लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है, और लोगों को सरकारी कार्यों के लिए लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ता।
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान मार्केट कमेटी खरड़ के पूर्व अध्यक्ष हरकेश चंद शर्मा मुच्छली कलां, काउंसलर कमलजीत सिंह बन्नी, सूचा सिंह कलौर, जगदीश सिंह जुग्गा, कांग्रेस नेता गुरचरण सिंह भमरा, गुरसाहिब सिंह, नछत्तर सिंह, लखबीर सिंह, नवजोत सिंह बाछल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह तंगोरी, बलवीर सिंह सेक्टर 67, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी, मंडल अध्यक्ष गुरमेज सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री अशोक कौंडल, रजिंदर सिंह धर्मगढ़, हरदयाल चंद बडबर, सुरिंदर राजपूत, पूर्व काउंसलर जसपाल सिंह टिवाना, प्रकाश चंद, परमजीत सिंह चौहान, बलवीर सिंह फेज 5, जतिंदर सिंह सोढ़ी, करमजीत सिंह सिद्धू, डॉ. बाजवा शाही माजरा, नरिंदर कुमार फेज 6, डीपी शर्मा, गुरविंदर गोगी, मलकीत सिंह मटौर, कुलविंदर सिंह रोमी, नरिंदर कौशल, और बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।