युवा खेल कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजीव वालिया व उनकी टीम द्वारा खेलों के लिए उठाए गए कदम सराहनीय- पहलवान दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली।
होशियारपुर 25 फरवरी- युवा खेल कल्याण बोर्ड द्वारा चेयरमैन राजीव वालिया के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पहलवान दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल आज के युवाओं के लिए जीवन का अहम हिस्सा हैं। खेलों से खिलाड़ियों में नेतृत्व कौशल का विकास होता है। खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं। बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए अमूल्य खजाना हैं।

उन्होंने कहा कि युवा खेल कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजीव वालिया व उनकी टीम द्वारा खेलों के लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं। इस कार्यक्रम के दौरान द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा ने खिलाड़ी प्रथम प्रीत सिंह व कुलविंदर सिंह मान को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी तरह खेलों में आगे बढ़ते रहो और सफलता हासिल करते रहो।
युवा खेल कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने द ग्रेट खली का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने अपने बहुमूल्य समय में से हमारे लिए समय निकाला। उन्होंने कहा कि बोर्ड का महत्वपूर्ण कार्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना है।
इस अवसर पर राज कुमार, कोच सुखदीप सिंह बाजवा, कोच अवदेश कुमार, बलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, संजीव, वरुण कुमार, मनीषा अरोड़ा, गगनदीप कौर आदि मौजूद थे।