न्यू पटियाला वेलफेयर क्लब ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया

पटियाला: न्यू पटियाला वेलफेयर क्लब पिछले काफी समय से हर क्षेत्र से हर तरह के भ्रष्टाचार को खत्म करने और पंजाब के लोगों को पारदर्शी भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देने के लिए आवाज उठाता आ रहा है। इसी को लेकर अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका के नेतृत्व में मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया गया। इस दौरान अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका ने कहा कि पंजाब के लोग इस भ्रष्ट व्यवस्था से बेहद दुखी हैं और ऐसी व्यवस्था से मुक्ति चाहते हैं, भ्रष्टाचार का राक्षस एक कलंक है।

जिसको मिटाना बहुत जरूरी है, लेकिन अब तक की सरकारें सिर्फ भ्रष्टाचार पर चर्चा और राजनीति करती रही हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए कोई उपाय नहीं किया, उल्टा भ्रष्टाचारियों का माफिया राज चल रहा है, आज भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत हो चुकी हैं कि इसे जड़ से उखाड़ने के लिए हमें एक और जंग लड़ने की जरूरत है, भ्रष्टाचारी अंदर ही अंदर पंजाब को कीड़े की तरह खा रहे हैं, जिस कारण पंजाब कर्ज के बोझ तले दब चुका है। 
अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार करते पकड़ा जाता है तो उसे नौकरी से बर्खास्त किया जाए और उसकी सेवा के दौरान बनाई गई अवैध संपत्ति तुरंत जब्त की जाए और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए, तो यह भ्रष्टाचारियों को संदेश होगा, अब हम बच नहीं सकते। भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसते हुए पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि खाली केस दर्ज करने से नहीं, पंजाब में सख्त कानून बनाकर लागू किए जाएं, फिर तीन महीने में फैसला करके भ्रष्टाचारियों को सख्त से सख्त सजा मिल सकती है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां भ्रष्टाचार न हो। 
आज भ्रष्टाचार नीचे से ऊपर तक फैल चुका है। भ्रष्ट लोग अपने पद का इस्तेमाल करके हर गरीब और अमीर व्यक्ति का शोषण कर रहे हैं। अध्यक्ष अरविंदर कुमार काका ने कहा कि जब तक पंजाब भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हो जाता, तब तक संघर्ष नहीं रुकेगा. इस मौके पर कृष्ण कुमार, जरनैल सिंह, धर्मपाल, विजय कुमार, जसवीर सिंह, राजेश कपूर, कुलजीत सिंह, जगतार सिंह, मान सिंह, चरणजीत चौहान, लखविदंर सिंह, संत सिंह, नंद लाल, सरवन कुमार, अरुण कुमार, प्रकाश सिंह, सुखविंदर सिंह, सूरज कुमार, बाल मुकाद गौतम आदि मौजूद रहे।