भारत-रूस कृषि संबंधों को मजबूत करने हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैठक हुई आयोजित

रूसी-भारतीय मैत्री संघ “दिशा” के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में रूस से भारत आए प्रतिनिधि मंडल की एक विशेष बैठक उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ आयोजित हुई।

रूसी-भारतीय मैत्री संघ “दिशा” के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में रूस से भारत आए प्रतिनिधि मंडल की एक विशेष बैठक उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ आयोजित हुई।
इस सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान, रूस को भारतीय फलों और सब्जियों के निर्यात को बढ़ाने पर गंभीर चर्चा हुई। इस सुअवसर पर मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा कदम है जो रूस और भारत के व्यापार संबंधों को बढ़ाने और भारत की समृद्ध कृषि विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। 
इस बैठक में सम्मान के प्रतीक के रूप में, डॉ. रामेश्वर सिंह ने मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह को दिशा जर्नल के साथ साथ रूस और भारत को भाषाई और सांस्कृतिक आधार पर एक दूसरे के और निकट लाने वाली अंतरराष्ट्रीय लेखक अनिल कुमार भारती द्वारा लिखित ' लैंग्वेज लर्निंग बुक ऑफ हिंदी, रशियन एंड इंग्लिश ' पुस्तक सप्रेम भेंट की। 
इस पुस्तक के बारे में बताते हुए डॉ रामेश्वर सिंह ने कहा कि रूस और भारत की मैत्री को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए लेखक अनिल कुमार भारती ने बहुत मेहनत से और रूसी भारतीय मैत्री संघ दिशा की प्रेरणा और सहयोग से इस पुस्तक का प्रकाशन किया है। हमारा यह प्रयास रूस और भारत के मध्य सांस्कृतिक और व्यापारिक सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए हमारी  प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह और डॉ रामेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “रूस और भारत की कृषि क्षेत्र में आपसी सांझ केवल फसलों  तक के लिए ही सीमित नहीं है; यह रूस और भारत की आपसी बहु आयामी सांस्कृतिक सांझेदारी को प्रफुल्लित करने और भविष्य को संवारने करने की दिशा में एक सुनियोजित प्रयास भी है।” 
श्री दिनेश प्रताप सिंह बागवानी, कृषि निर्यात, विपणन, एवं विदेश व्यापार मंत्री के साथ इस बैठक में शामिल सुप्रतिष्ठित लोगों में डॉक्टर रामेश्वर सिंह - अध्यक्ष रूस-भारत मैत्री संघ दिशा (रूस), प्रद्युमन पांडे - निदेशक एफपीओ लक्ष्य उदय, हिमांशु राजपूत - सीईओ डेलमोस कंसल्टिंग इंडिया, व्लादिस्लाव अमेव - निदेशक अल्फासेवा (स्विट्जरलैंड), सुश्री इन्ना: सदस्य रूसी प्रतिनिधिमंडल, अभिषेक विक्रम सिंह - उपाध्यक्ष रूसी-भारतीय मैत्री संघ दिशा (रूस) भी शामिल हुए