सिलाई केंद्र की बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
नवांशहर-स्थानीय श्री राम शरणम मंदिर लाल चौक में सिलाई परीक्षा में सफल रही लड़कियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए स्वामी सत्यानंद सिलाई केंद्र के मुख्य संस्थापक डॉ. जेडी वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष इस केंद्र में सिलाई अध्यापिका गुरविंदर कौर की देखरेख में करीब 30 लड़कियां सिलाई का प्रशिक्षण ले रही थीं|

जिनमें से 19 लड़कियों ने परीक्षक सुषमा व प्रीति अरोड़ा की देखरेख में 23 मार्च 2025 को परीक्षा दी थी। सफल 18 लड़कियों में कोमल दुग्गल, नीलम, ममता, तनु, पिंकी, मुस्कान, सीमा, बलजीत, आरती, रीटा, संगीता, अंजलि, पूजा, राखी, मीनेश, आरती, दिव्या व मनीषा कुमारी शामिल हैं, जिनमें से तनु ने प्रथम स्थान, पिंकी व बलजीत ने दूसरा स्थान, कोमल दुग्गल व रीतू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सभी सफल लड़कियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से स्वामी सत्यानंद सिलाई केंद्र पर जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई की शिक्षा निशुल्क प्रदान की जा रही है, ताकि वे भविष्य में स्वयं काम करके अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधार सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने बताया कि इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक लड़कियां देश-विदेश में अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपनी आजीविका चला रही हैं। इस अवसर पर श्री राम शरणम सेवा संस्था के सदस्यों के अलावा लड़कियों के परिजन भी मौजूद थे।